बजटः युवा कांग्रेस नेता मनहर ने कहा..गांव गरीब ही नहीं…मुखिया ने किया…महिला जगत का सम्मान..मजदूरों के साथ न्याय

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— युवा कांग्रेस नेता जयंत मनहर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शानदार बजट में सभी वर्गों का सम्मान किया है। गांव गरीब, युवा ही नहीं..बजट में महिला जगत को जहां सम्मानित किया है। वहीं सर्वहारा वर्ग को न्याय भी दिया है। बजट में आधार भूत संरचना के विकास के साथ ही शिक्षा जगत के बुनियादी ढांचा को मजबूत करने समय के साथ ठोस कदम उठाया गया है।
     युवा कांग्रेस नेता जयंत मनहर ने बताया कि बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जाने वाली मासिक मानदेय की राशि 6 हजार 500 रूपए से बढाकर प्रति माह  10 हजार रूपए किया गया है। आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 3 हजार 250 रूपए  से बढ़ाकर 5 हजार रूपए किया गया है। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब 7 हजार 500 रूपए मानेदय मिलेगा।
  गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रोत्साहन से लेकर स्वास्थ्य विभाग की हर छोटी-बड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करने वाली मितानिन बहनों को 22 सौ रूपए प्रति माह  मानदेय दिया जाएगा।  
 कांग्रेस नेता ने बताया कि ग्राम कोटवार को सिस्टम की अंतिम कड़ी माना जाता है। सेवा भूमि के आकार के अनुसार अलग-अलग दरों पर मानदेय दिया जाता है। मुखिया ने अपनी अंतिम कड़ी को ध्यान में रखते हुए  मानदेय बढ़ाया है। ग्राम पटेल को अब प्रतिमाह 3 हजार रूपए मानदेय मिलेगा।
  मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत स्कूलों में दोपहर का भोजन बनाने वाले  रसोईयों को मानदेय राशि 1 हजार 05 सौ से बढ़ाकर 1 हजार 08 सौ रूपए किया गया है।  विद्यालयों में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों का भी मानदेय बढ़ाया गया है। कानून व्यवस्था को बनाकर रखने वाले होमगार्ड के जवानों के मानदेय में बृद्धि मुख्यमंत्री की संजीदगी को जाहिर करता है।
  मनहर ने बताया कि  छत्तीसगढ़ी तीज-त्योहार, ग्रामीण खेल-कूद और  लोक संस्कृति को बढ़ावा देने प्रदेश के मुखिया ने छत्तीसगढ़ महतारी का मान बढ़ाया है। नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी की चार चिन्हारी को आधार बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है।
 राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ अब गांव ही नहीं नगर पंचायत क्षेत्र को भी मिलेगा। शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
close