Raj Yog: बुधादित्य राजयोग बनने से इन 3 राशियों को आकस्मिक धन लाभ और तरक्की के प्रबल योग, 2023 में मिल सकता है किस्मत का साथ

Shri Mi
3 Min Read

Budhaditya Rajyog In Sagittarius: वैदिक ज्योतिष में बुधादित्य राजयोग को बहुत शुभ माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में यह राजयोग बनता है। वह व्यक्ति राजनीति में सफल, समाज में लोकप्रिय और मान- सम्मान करता है। आपको बता दें कि धनु राशि में बुधादित्य राजयोग बन रहा है। इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की के प्रबल योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

Join Our WhatsApp Group Join Now

कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)

बुधादित्य राजयोग आप लोगों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आप लोगों गोचर कुंडली में यह योग 11वें भाव में बन रहा है। जिसे इनकम और लाभ का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले अधिक मजबूत होगी। वहीं इस समय आप समाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

आप लोगों को बुधादित्य राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से सातवें भाव में बन रहा है। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। साथ ही पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए काफी शुभ रहेगी। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है या रिश्ते की बात चल सकती है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

बुधादित्य राजयोग बनने से आपके अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी राशि से आठवें भाव में बन रहा है। इसलिए इस समय आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही किसी पुरानी बीमारी से मुक्ति मिल सकती है।वहीं जो लोग नौकरी बदलने का विचार कर रहे उनके लिए यह समय काफी अनुकूल रहेगा। वहीं सूर्य देव के प्रभाव इस समय आपको कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close