गांजा के साथ बुलेट बरामद..घेराबन्दी के बाद पकड़ में आया आरोपी..दोनों न्यायालय में पेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सिरगिट्टी पुलिस ने अवैध तरीके से गांजा बेचने वालों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों के पास से पुलिस ने 1 किलो 48 ग्राम गांजा और एक बुलेट मोटरसाइकिल को बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम अब्दुल मुजाहिद और रोशन अली है। दोनों चूचूहियापारा गणेश नगर के रहने वाले हैं।
 
             थानेदार फैजूल शाह ने बताया कि मुखबीर से सिरगिट्टी पुलिस को जानकारी मिली कि चूचूहियापारा गणेश नगर के पास दो व्यक्ति बुलेट मोटरसाइकिल से अवैध रूप से गांजा रकी तस्करी कर रहे है। दोनों  गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दी गयी। आरोपियों को पकड़ने आलाधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को तैयार किया गया।
 
              मौके पर पहुंचकर चूचूहिया पारा गणेश नगर के पास घेराबंदी कर बुलेट सवारों को रोका गया। दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गयी। आरोपियों के पास से 1 किलो 48 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मोटरसाइकिल बुलेट समेत गांजा को तत्काल जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई के तहत अपराध दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दाखिल कराया गया।
 
                                           उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा  शाह, उपनिरीक्षक धनुष पाटले, प्रधान आरक्षक अनिल साहू , आरक्षक मिथिलेश सोनी, रंजीत , आफाक खान, धनराज का सक्रिय योगदान रहा।
 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close