सीएम और पीएम का जलाया पुतला.. कांग्रेसियों ने कहा..बर्बर सरकार ने किया लोकतंत्र को शर्मसार..मांगा इस्तीफा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- केन्द्र सरकार की नए कृषि अधिनियम के खिलाफ कांग्रेसियों ने नेहरू चौक पर शाम को उग्र विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री और उत्तरप्रदरेश मुख्यमत्री का पुतला भी जलाया। ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस के संयुक्त प्रयास से नेहरू चौक पर आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम में काग्रेसियों ने कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी का उग्र विरोध भी किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         ज़िला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक और युवा कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि राहुल गांधी हाथरस में रेप के बाद छात्रा को मारा गया। इलाज के दौरान छात्रा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामले को छिपाने उत्तरप्रदेश पुलिस ने रात को ही हिन्दू रीति के खिलाफ अंतिम संस्कार कर दिया।

                 मामले में जब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महामंत्री प्रियंका गाधी पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। ठीक उसी समय उत्तर पुलिस ने दोनों नेताओं को गिरफ्तार किया। बल्कि अभद्र व्यवहार भी किया गया।

        प्रमोद नायक और महेन्द्र गंगोत्री ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस जनों के साथ पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने सभी मर्यादाओ को तोड़ते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। बर्बर पुलिस ने कांग्रेसजनों पर लाठी चार्ज भी किया। प्रजातन्त्र व्यवस्था में ऐसा करना बर्बरता की पराकाष्ठा है । उत्तरप्रदेश में कोई किसी के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त नही कर सकता है।

            कांग्रेस नेताओं ने बताया कि उत्तर प्रदेश अपराधियो का शरण स्थली बनता जा रहा है। प्रदेश में भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानन्द हो, पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर जैसे लोग खुले आम घूम रहे है।   और पीड़ित पक्ष जेल में है। उस प्रदेश की सरकार से इंसाफ की उम्मीद फिलहाल नामुमकिन है। ऐसे में बलात्कारियो के हौसले बलन्द ही होंगे ।

          पुतला दहन के दौरान शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक,महापौर राम शरण यादव,ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,प्रदेश पदाधिकारी विष्णु यादव,संयुक्त सचिव राजेन्द्र शुक्ला,प्रवक्ता अभय नारायण राय,रविन्द्र सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री,शेख नजीरुद्दीन,नरेंद्र बोलर,ऋषि पांडेय,,राजेश शुक्ला,रमाशंकर बघेल,देवेंद्र सिंह,अशोक भंडारी,संजय साहू,सीमा पांडेय,अरविंद शुक्ला,विनोद साहू,अजय यादव,जाबेद मेमन,शिवा नायडू,भवेंद्र गंगोत्री,गौरव दुबे,रणजीत सिंह,सीमा घृतेश, पुष्पेंद्र साहू,राम प्रकाश साहू,सूरज मरकाम,गणेश रजक,वाशिम खान,आदित्य बीडीके,राजू यादव,मेड़ी राव,डेनिश खान,प्रेम भाई,फैजल खान,तरुण यादव,नाजिम खान,प्रबोध पांडेय,राकेश हंस,भरत कश्यप,रणजेश सिंह,राहुल सोनकर,गगन ठाकुर,दादू सोनकर,रवि बोले,आशिक जावेद,विनय वैद्य ,राजकुमार यादव,पूना कश्यप,गणेश सोनवानी,अभिषेक वर्मा,ओमप्रकाश श्रीवास,रितेश देवांगन,सूर्यमणि तिवारी,आदि उपस्थित थे ।

close