केन्द्रीय महिला मंत्री का..कांग्रेसी नेत्रियों ने जलाया पुतला..कहा..मर्यादा भूल गयी हैं स्मृति ईरानी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- जिला महिला कांग्रेस नेत्रियों ने केन्द्रीय मंत्री स्मृति का पोस्ट आफिस चौक के सामने पतुला जलाया। केन्द्र सरकार और केन्द्रीय मंत्री के खिलाफ महिला नेत्रियों ने आक्रोश जाहिर करते हुए नारेबाजी भी की। साथ ही स्मृति ईरानी से इस्तीफा भी मांगा। कांग्रेस नेत्री सीमा पाण्डेय और सीमा घृतेश ने आरोप लगाया कि बेटी गोवा में बार का अवैध संचालन करती है। बावजूद इसके राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी के साथ महिला मंत्री का अभद्र व्यवहार बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
                    महिला कांग्रेस नेत्रियों ने जिला महिला कांग्रेस शहर, ग्रामीण अध्यक्ष सीमा पाण्डेय और सीमा धृतेश की अगुवाई में पोस्ट आफिस चौक के सामने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला जलाया। सीमा पाण्डेय ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सत्ता के मद में मर्यादा का उल्लंघन किया है। एक दिन पहले संसद भवन में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ऊंगली दिखाकर ना केवल चिल्लाकर अभद्र व्यवहार किया। बल्कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का अपमान भी किया है। 
        सीमा पाण्डेय और सीमा धृतेश ने बताया कि स्मृति ईरानी ने साबित किया है कि गोवा में संचालति अवैध बार उनकी बेटी का है। जब कांग्रेस नेताओं ने असलियत को सामने लाया तो केन्द्रीय मंत्री ने ना केवल आपा खोया..साथ ही मर्यादाओं का उल्लंघन किया है। केन्द्रीय मंत्री के इस व्यवहार को लेकर देश में आक्रोश है। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।
             पुतला दहन के कार्यक्रम में पुष्पा दुबे,मंजू त्रिपाठी,पूनम माड़ेवार,अफरोज खान,ममता हटकेस्वर,रीता मजुमदार,प्रीति पाटनवार,बिंदु जायसी,आरती रजक, उषा बाटवे,आरती,श्वेता शास्त्री,अन्नपूर्णा ध्रुव,सुक्रीता खूँटे,मधु,बबीता दुबे,तृप्ति चंदा एवं बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
close