भारत के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति बने पतंजलि के CEO आचार्य बालकृष्ण

Shri Mi
2 Min Read

imagesसीजीवाल।पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण ने भारत के अमीर लोगों की लिस्ट में लंबी छलांग लगाई है। दरअसल चीनी शोध संस्थान ‘हुरून’ ने भारत में 2017 के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी है। जिसमें 70 हजार करोड़ की संपत्ति के साथ आचार्य बालकृष्ण को भारत का आठवां सबसे अमीर व्यक्ति बताया गया है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष अमीर लोगों की लिस्ट में बालकृष्ण 25वें स्थान पर थे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                        जबकि इस साल उनकी संपत्ति में 173 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। वित्तीय वर्ष 2017 के अनुसार बाबा रामदेव के सहयोगी बालकृष्ण की कंपनी का इस साल का टर्नओवर 10,531 करोड़ रुपए रहा। हुरून के अनुसार कंपनी लगातार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों को कड़ी चुनौती दे रही है। हुरुन का कहना है कि बालकृष्ण की संपत्ति बढ़ने में नोटबंदी और जीएसटी से मदद मिली है। नोटबंदी का संगठित क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

                      लिस्ट में रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी अमीरों की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 2 लाख 57 हजार 900 करोड़ बताई गई है। जिसमें 58 फीसदी का इजाफा हुआ है। 89 हजार करोड़ के साथ दिलीप सांघवी दूसरे स्थान पर रहे। उनकी संपत्ति में करीब 27 फीसदी की कमी आई।

                        तीसरे स्थान पर एलएन मित्तल रहे जिनकी संपत्ति 88 हजार करोड़ आंकी गई है। इनकी संपत्ति में 32 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। तरक्की के मामले में सबसे लंबी छलांग डीमार्ट स्टार्स के मालिक दमानी ने लगाई। जिनकी संपत्ति में 320 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई। इस लिहाज से यह माना जा सकता है कि नोटबंदी और जीएसटी के बाद बड़े व्यापारियों को कोई खास फर्क नहीं पढ़ा है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close