पति, पत्नी और बच्चों को धमका कर..2 साल किया दुष्कर्म…बच्चों को भी मारने की धमकी..फिए ऐेसे गिरफ्तार हुआ आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—सिरगिटटी,तोरवा पुलिस के संयुक्त प्रयास ने पति और पत्नी को धमकाकर लगातार दो साल तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। विरोध करने पर पर आरोपी ने पीड़िता के बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दिया। अपराध दर्ज करने के  बाद फरार आरोपी को दुर्ग से धर दबोचा गया है। 
 
 तोरवा पुलिस के अनुसार 17 जनवरी 2023 को न्यू लोको कालोनी निवासी पीड़िता ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। महिला ने बताया कि सिरगिटटी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी शादी 2014 में हुई। घर के पास रिश्ते से फूफा चरण दास नौरंगे का घर है। फूफा के घर सागर भारती का आना जाना था। सागरी भराती पति से भी बातचीत करने लगा। बच्चों को गोदी लेकर घूमता भी था।
इसी बीच आरोपी ने पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर दैहिक शौषण किया। सिलसिला 2020 से 2022 तक चलता रहा। जब भी अनाचार का विरोध  किया। आरोपी ने अश्लील गाली गलोच कर बच्चों और पति को जान से मारने की धमकी दिया।
पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अपराध कर आरोपी की पतासाजी शुरू हुई। आरोपी सागर भारती को मुखबीर की सूचना पर दुर्ग से गिरफ्तार किया गया।आईपीसी की धारा 294,506,376 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही मै. निरीक्षक थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू, निरीक्षक थाना प्रभारी सिरगिटटी पौरुष कुरै, सहायक उप निरीक्षक अजय चौरसिया, प्रधान आरक्षक बिमला मनहर,आरक्षक यशपाल टण्डन, आरक्षक कमलेश्वर शर्मा, शशिकांत जायसवाल का सराहनीय योगदान रहा।
TAGGED: ,
close