मेरा बिलासपुर

जुआ सट्टा के खिलाफ चला निजात अभियान..6 जुआरी..5 सटोरिया गिरफ्तार..अलग अलग थाना क्षेत्र की कार्रवाई में हजारों रूपये बरामद

सटोरियों के खिलाफ चला अभियान..नगद समेत 11 गिरफ्तार

बिलासपुर— पुलिस कप्तान के निर्देश पर जुआ सट्टा के खिलाफ निजात अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान अलग अलग क्षेत्रों से 11 जुआरियों और सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से नगद समेत सट्टा पट्टी और 52 परी बरामद किया गया है। अभियान में सिविल लाइन थाना ने 4 और कोतवाली थाना ने 2 जुआरियों को धर दबोचा है। जबकि सिरगिट्टी और सकरी थाना क्षेत्र पुलिस ने  5 सटोरियों पर कार्रवाई किया है।
सिविल लाइन क्षेत्र से चार जुआरी गिरफ्तार
 
सिविल लाइन पुलिस ने निजात अभियान चलाकर चार सटोरियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को कुदुदण्ड से पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों का नाम अरशद खान, देवानंद सूर्यवंशी, शेख समीम रामेश्वर ऊर्फ नानू चेस्कर है। सभी आरोपियों से हजारों रूपये जब्त किया गया है। 
सिटी कोतवाली की कार्रवाई..दो आरोपी पकड़ाए
थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने भी अभियान चलाकर दो आरोपियों को सट्टा पट्टी काटने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नगद भी बरामद हुआ है।पकड़े गए आरोपियों का नाम राजेश कहार और अजहर जुन्जानी है। राजेश को शनिचरी बाजार और जुन्जानी को करबला चौक से पकड़ा गया है। दोनो के पास से सट्टा पट्टी भी बरामद किया गया है।
सिरगिटटी पुलिस कार्रवाई..दो गिरफ्तार
सिरगिट्टी पुलिस ने कार्रवाई कर अलग अलग क्षेत्र से  सट्टा खिलाते दो आरोपियों को धर दबोचा है। आरोपियों से नगद के साथ सट्टा पट्टी बरामद किया गया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम रंजू खाण्डेऔर जयंत पात्रे है। रंजू खाण्डे नयापारा से और जयंत पात्रे ओवर ब्रिज के पास  से गिरफ्तार किया गया है। दोनो के खिलाफ जुआ एक्ट 4 (‘क‘) का अपराध दर्ज किया गया है।
 सकरी पुलिस कार्रवाई..तीन गिरफ्तार
सकरी पुलिस ने भी अभियान के दौरान तीन सटोरियों को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आनन्द ऊर्फ अद्यम दासवाजरानी ,सोहन सिंह और आयुष चन्दवानी है। आनन्द के खिलाफ प्रतिबन्धात्मक धारा 151 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।आरोपियों से नगद और सट्टापट्टी बरामद किया गया है। 


Back to top button
close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker