आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर अभियान,ब्रह्मा कुमारीज नव विश्व भवन चोपड़ा पारा में बनाई गई विशाल रंगोली

Shri Mi
2 Min Read

अंबिकापुर(पृथ्वीलाल केशरी)-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा चोपड़ा पारा स्थित विश्व भवन में विशाल रंगोली सजाई गई है। यह रंगोली आम जनता के दर्शनार्थ ब्रह्माकुमारीज़ नव विश्व भवन चोपड़ापारा के हॉल में रखी गई है। सरगुजा संभाग की संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी ने बताया कि बीस फीट बाई बारह फीट (20’×12′) में सजाई गई रंगोली में आजादी के लिए बलिदान देने वाले महापुरूषों को भारत मां के आंचल में प्रदर्शित करते हुए देशभक्ति की भावना को दर्शाया गया है। तथा राष्ट्रीय ध्वज को भारत मां के मुकुट पर दिखाया गया है साथ ही भारत माता के हाथ में सर्व आत्माओं के पिता परमात्मा शिव का प्रतीक ध्वज भी दिखाया गया है।

इस चित्र में स्वतंत्र भारत का प्रतीक उड़ते हुए पंछियों को राष्ट्रीय ध्वज के कलर में दिखाया गया है उन्होंने बतलाया कि इस भव्य रंगोली को बनाने में चार दिन का समय लगा है तथा इसे ब्रह्माकुमारी पार्वती बहन,अमिता बहन तथा ब्रह्माकुमार खिलानंद भाई एवं ब्रह्माकुमारी बहनों ने आपस में मिलकर तैयार किया है। उल्लेखनीय है कि ब्रह्माकुमारी संस्थान और भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर नामक वर्ष भर चलाए जाने वाले अखिल भारतीय अभियान का शुभारम्भ विगत दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया था। इस अभियान को ब्रह्माकुमारीज संस्थान के संस्थापक पिताश्री प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 53 वीं पुण्यतिथि पर लाँच किया गया था।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close