Kanker: यहाँ बनेगा मेडिकल कॉलेज कांकेर का भवन

Shri Mi
5 Min Read

उत्तर बस्तर कांकेर-कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल ने आज चारामा एवं कांकेर विकासखण्ड में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों एवं गौठान का निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने के लिए एसडीएम चारामा राकेष गोलछा तथा जनपद सीईओ चारामा जी.एस. बढ़ई एवं जनपद सीईओ कांकेर अष्विनी यादव को निर्देषित किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

चारामा विकासखण्ड के ग्राम तेलगरा में मेडिकल कॉलेज कांकेर के भवन का निर्माण किया जायेगा, जिसके लिए जिला प्रषासन द्वारा लगभग 80 एकड़ भूमि चिन्हांकित किया गया है। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल ने आज उक्त स्थल का निरीक्षण किया। उक्त स्थल में बांस के पौधों लगे हुए हैं, जिसकी कटाई शुरू करने के लिए वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी कोरर आर.एस. मण्डावी तथा चारामा के वन परिक्षेत्र अधिकारी टी.आर. सिन्हा को निर्देषित किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी चारामा राकेष गोलछा भी मौजूद थे।

स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज गुरूवार को षासकीय आयुर्वेद औषधालय लखनपुरी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चारामा का भी निरीक्षण किया एवं अस्पताल में भर्ती मरीजों तथा दवाईयों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली और मरीजों से बातचीत कर उनके उपचार के संबंध में पूछताछ किया। लखनपुरी आयुर्वेद औषधालय के चिकित्सक को निर्देषित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘‘सियान जतन’’ कार्यक्रम सहित आयुर्वेद चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जावे, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हों। मरीजों के उपचार के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्होंने प्रतिदिन की ओपीडी बढ़ाने के निर्देष भी दिये।

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चारामा के निरीक्षण के दौरान शिकायत पेटी का भी अवलोकन किया एवं प्राप्त सुझावों पर कार्यवाही करने के लिए चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये। अस्पताल में भर्ती मरीज एवं उनके उपचार और दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी भी ली गई। दंत चिकित्सक डॉ. पम्पी षर्मा को निर्देषित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजनांतर्गत आयोजित किये होने वाले स्वास्थ्य षिविरों में प्रति सप्ताह कम से कम तीन हाट-बाजारों में दंत रोगी मरीजों का उपचार करें और चारामा विकासखण्ड अंतर्गत कोई ऐसा गांव बनायें, जहां कोई भी व्यक्ति दांत की समस्या से पीड़ित न हो।

कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम जैसाकर्रा के ग्राम पंचायत भवन में आयुष्मान कार्ड के पंजीयन कार्य का निरीक्षण किया एवं पंजीयन में होने वाले दिक्कतों के संबंध में पूछताछ की। बताया गया कि ग्राम जैसाकर्रा में 02 हजार 595 व्यक्तियों का आयुष्मान पंजीयन किया जा चुका है तथा 309 लोगों का पंजीयन किया जा रहा है, आज 08 व्यक्तियों का पंजीयन किया गया है। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत भवन में संचालित उचित मूल्य दुकान का भी निरीक्षण किया तथा उपभोक्ताओं को राशन वितरण की जानकारी ली। सेल्समेन द्वारा गांव में 770 राषन कार्डधारी उपभोक्ता होने एवं 503 लोगों को  राशन  का वितरण होने की जानकारी दी गई। कलेक्टर द्वारा पूछे जाने पर दो महीने का एकमुश्त खाद्यान्न भंडारण होने के संबंध में भी जानकारी दिया गया।

विकास कार्यों एवं गौठानों का निरीक्षण

 कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल ने चारामा विकासखण्ड में निर्माणाधीन सामुदायिक भवनां, पीडीएस दुकान एवं गौठान तथा कांकेर विकासखण्ड के गांधीग्राम कुलगांव के गौठान का भी निरीक्षण किया। चारामा विकासखण्ड के ग्राम लखनपुरी में 10 लाख रूपये की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन एवं ग्राम पंडरीपानी में 20 लाख रूपये की लागत से निर्माणाधीन पीडीएस भवन का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देष दिये।

कांकेर विकासखण्ड के गांधीग्राम कुलगांव में अंडा उत्पादन इकाई, मसाला प्रसंस्करण केन्द्र एवं मिनी राइस मिल का निरीक्षण किया तथा गांधीग्राम में प्रशिक्षण प्रारंभ करने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान एसडीएम चारामा राकेष गोलछा, जनपद सीईओ जी.एस. बढ़ई, तहसीलदार यषवंत कुमार, कृषि विभाग के उप संचालक एन.के नागेष, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक बीरबल साहू एवं जनपद सीईओ कांकेर अष्विनी यादव भी मौजूद थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close