हरी झण्डी के साथ पेट्रोलिंग पार्टी रवाना..कप्तान ने किया वायरलेस का वितरण..कहा..नोटिस करें चस्पा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने यातायात पेट्रोलिंग पार्टी को अपग्रेड करने के बाद आज निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कप्तान अधिकारियों के साथ जवानों से फेस टू फेस सवाद किया। साथ ही यातायात अधीक्षक ने बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। इसके अलावा लोगों को नियमों को मानने के लिए संदेश भी दें। 
 
              यातायात मुख्यालय पहुंचकर पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग पार्टी निरीक्षण किया। इसके साथ ही हरी झण्डी दिखाकर रवाना बी किया।  बताते चले कि यातायात विभाग में पूर्व में पेट्रोलिंग गश्त टीम का गठन किया गया था । समय के साथ अपग्रेड का कार्य नहीं किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान ने आंशिक संशोधन के साथ टीम को अपग्रेड किया। जवानों में “ड्यूक कंपनी” की बाइक का वितरण कराया। गाड़ियों में पुलिस सायरन, लाऊड हेलर, हेलमेट व्यवस्था का ध्यान रखा गया है।
 
             हरी झण्डी दिखाकर रवाना करने से पहले एसपी ने यातायात अधिकारियों को  बीट की जानकारी दी। जवानों से संवाद के दौरान पुलिस कप्तान ने बताया कि आम रास्तों और नो पार्किंग जोन में खड़ी वाहनों , येलो लाइन से बाहर पार्किंग गा़ड़ियों पर नोटिस चस्पा किए जाएं। गलत पार्किंग गाड़ियों को लिफ्ट करने को भी कहा। संचार संपर्क के लिए वायरलेस सेट का भी वितरण किया। 
           
                         अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार बघेल ने बताया कि- शहर यातायात प्रबंध व्यवस्था में अपेक्षित सुधार लाए जाने को लेकर यातायात के पांचों थानों में बीट प्रणाली लागू की गयी है। यातायात लिंक रोड मे 03, थाना यातायात कोतवाली में 05, यातायात सरकंडा में 02,यातायात मंगला में 02, यातायात तिफरा में 02 कुल 14 मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग टीम को तैनात किया गया है। 
TAGGED: ,
close