झपकी लगी..और तीन की मौके पर ही मौत..ट्रेलर से टकरायी कार..2 की हालत गंभीर.सिम्स में भर्ती

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- बीती रात रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित भरारी में मुख्य मार्ग पर खड़े ट्रेलर से एक कार टकरा गयी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। इसके अलावा दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को सिम्स में भर्ती कराया गया है। लेकिन हालत बहुत गंभीर है।
           रतनपुर पुलिस से मिली सूचना के अनुसार बीती रात करीब तीन बजे भरारी के पास ट्रेलर और कार की टक्कर में तीन कार सवार की मौत हो गयी। थानेदार यूनएन शांतकुमार ने बताया कि लोगों से जानकारी मिली कि घटना करीब तीन बजे हुई है। हादसे में  कार सवार कुछ लोगों की जान चली गयी है। 
          जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आनन फानन में कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। कार सवार तीन लोगों ने टक्कर के दौरान ही दम तोडा जाना पाया गया। लोगों ने बताया कि अर्टिगा कार कोरबा से बिलासपुर तरफ जा रही थी। भरारी के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गयी।
               प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार कार चालक को झपकी आ गयी थी। और सड़क किनारे ट्रेलर के पीछे से टकरा गयी। टक्कर इतना भयंकर था कि मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। 
घायल और मृतकों का नाम
       पुलिस के अनुसार कार में सवार सभी लोग कोरबा के रहने वाले है। सूरज सिंह राठौर पिता मनोज कुमार उम्र 24 साल निवासी तुलसीनगर का रहने वाला है। हिमाशु सिंह पिता संतोष सिंह उम्र 27 साल मदरापारा बालको का निवासी है। अपर्णा यादव पिता गोपी यादव रिस्दी थाना रजगामार की रहने वाली है। तीनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।
                  तान्या आदिले पिता समेलाल आदिले निवासी जामचुँआ थाना छुरी की रहने वाली है। कुमारी सरस्वती महंत बालको की निवासी है। दोनो को गंभीर अवस्था में बिलासपुर स्थित सिम्स में दाखिल कराया गया है।
                   पुलिस के अनुसार घायलों  और मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close