मजदूरों से नगद लूटपाट..सामान चोरी के आरोपी गिरफ्तार..दोनो बदमाश न्यायिक रिमाण्ड पर पेश

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—सिरगिट्टी पुलिस ने नगदी समेत गैस सिलेंडर लूट मामले में दो आरोपियों को धर दबोचा है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरारी के ताक में थे। इसी दौरान पुलिस ने दोनो आरोपीयों को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कुछ घंटों के अन्दर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम समेत गैस सिलेंडर और पांच लोहे का सब्बल बरामद किया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों का ना्म अनिल सोनी और सागर श्रीवास है। दोनो कुंदरापारा के रहने वाले हैं।
 
         सिरगिट्टी थानेदार फैजूल शाह से मिली जानकारी के अनुसार छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश निवासी अकलेश मर्सकोले ने बताया कि वह डीपीएस स्कूल तिफरा के सामने खाली प्लाट में निर्माण कार्य करता है। हाल फिलहाल  हिर्री में रहता हैं।  1 दिसम्बर की रात्रि में लगभग 2  बजे किसी के आने की आवाज आयी। उठ कर देखा तो कुंदरा पारा निवासी सागर श्रीवास और अनिल सोनी नजर आए।
 
        दोनो ने मौके पर मौजूद साथियों को धमकाना शुरू किया। दोनो ने कहा कि जितना पैसा हो निकालों। वरना अंजाम बुरा होगा। इसके बाद सभी ने  जेब से निकालकर करीब 10000 रूपए दिए। दोनो में से किसी ने तंबू के पास रखे गैस सिलेंडर लोहे के पांच लोहे भी चोरी कर लिया। 
 
           फैजूल शाह ने बताया कि प्रार्थियों की शिकायत पर दोनो बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। तत्काल थाना स्तर पर टीम गठन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया।
 
      साइबर सेल की सहयोग से दोनो आरोपियों को फरार होने के पहले ही धर दबोचा गया। आरोपियों के पास से लूट की रकम समेत गैस सिलेन्डर और सब्बल भी बरामद किया गया।  पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि लूट की रकम से 4 हजार रूपए खर्च कर दिये हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया।
 
            आरोपियों की धर पकड़ कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य, सहायक उपनिरीक्षक अशोक चौरसिया डीके बेहरा, आरक्षक  छोटेलाल पटेल एवं बृज साहू की अहम भूमिका रही।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close