Google search engine

भूतनाथ पर सट्टा खिलाते गिरफ्तार…आरोपियों से नगद भी बरामद किया गया…दोनो को भेजा गया जेल

बिलासपुर—-तारबाहर पुलिस ने सट्टा खिलाते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपियों के पास से नगद भी बरामद किया गया है। दोनो आरोपियों के खिलाफ धारा -6 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध)अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज किया गया। दोनो को न्यायालय के हवाले किया गया है।
तारबाहर थानेदार मनोज नायक ने बताया कि मुखबीर की सूचना और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जुआ खिलाते और सट्टा आनलाइन सट्टा पर दांव लगाते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए दोनो आरोपी हेमुनगर के रहने वाले हैं। पकड़े गए दोनो आरोपी रंजीत और  डी श्रीनिवाश को अंको के माध्यम से लोगो से रूपये पैसे का दांव लगाने का परामर्श देते पाया गया। कल्याण एवं भूतनाथ पर सटटा पट्टी लिखते और खेलते दोनो को धर दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड भेजा गया है।

Join WhatsApp Group Join Now

close
Share to...