जंगल से 6 जुआरी पकड़ाए..तिफरा में नशीली दवा बेचते आरोपी गिरफ्तार..सभी पर पुलिस कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-कोटा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर जुआ खेल रहे आधा दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। सभी जुआरियों को घेराबन्दी के बाद पकड़ा गया। आरोपियों के पास नगद समेत 552 पत्ती बरामद किया गया है।
 
           कोटा पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि घोंघा जंगल के बीच कुछ जुआरी दांव लगा रहे है। जानकारी मिलते ही कोटा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही जुआरी भागने लगे। लेकिन सभी को घेराबन्दी के बाद पकड़ा गया।
 
               पुलिस ने भाग रहे 6 जुआरियों को धर दबोचा। पकड़े गए जुआरियों के नाम संतोष कुमार साहू, भूपेंद्र गुप्ता, अमन कश्यप,विनोद श्रीवास,अंकुश सिंगरौल,रिशाद अहमद है। सभी आरोपी कोटा क्षेत्र के रहने वाले हैं।
 
                 आरोपियों के फड़ से 9640 रुपये समेत तिरपाल और 52 पत्ती को जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ 13 क जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। 
 
 
कफ सिरप बेचते आरोपी गिरफ्तार
 
सिरगिट्टी पुलिस ने तिफरा तिफरा क्षेत्र से कफ सिरप बेचने के फिराक में घूम रहे एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी के पास से कुल 35 नग कफ सिरप बरामद किया गया है।
 
           सिरगिट्टी पुलिस को जानकारी मिली कि तिफरा क्षेत्र में सन्नी कश्यप नाम का युवक गुपचुप तरीके से कफ सिरफ बेचने ग्राहक तलाश रहा है। तत्काल आरोपी को पकड़ने पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। आरोपी को घेरा बन्दी कर पकड़ा गया। 
 
          जांच पड़ताल में आरोपी के पास से 35 नग कोडीन फास्फेटयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया। सन्नी कश्यप के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।
close