तोड़फोड़ और ट्रक लूटपाट के आरोपी पकड़ाए..एक फरार.संदिग्धों की तलाश..पांचों को भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—रतनपुर पुलिस ने 25 और 26 की दरमियानी रात मदनपुर मोड़ के पास ट्रक में तोड़फोड़ और लूटपाट के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छठवें आरोपी की तलाश की जा रही है। इसके अलावा अन्य संदिग्धों का भी पता लगाया जा रहा है। पांच आरोपियों के पास से तीन मोटरसायकल समेत लूट के 10 हजार रूपयों को जब्त किया गया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    रतनपुर पुलिस से हासिल जानकारी के अनुसार 25 और 26 की दरमियानी रात प्रार्थी यशवंत तिवारी ने डायल 112 को फोन किया। प्रार्थी ने बताया कि रतनपुर- बिलासपुर मार्ग स्थित मदनपुर मोड़ के पास मोटरसायकल सवारों ने ट्रक में तोड़फोड़ किया है। इसके अलावा मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है।

                                खबर मिलते ही थाना से तत्काल दो टीम को मौके पर भेजा गया। प्रार्थी ने बताया कि 6 लोग मोटरसायकल सवारों ने उसके और बड़े भाई बलवन तिवारी के ट्रक को रोका। आरोपियों ने तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। खलासी हंसराज को आरोपियों ने मारा पीटा।

            प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज किया। आलाधिकारियों को घटना की जानकारी देने के साथ ही तत्काल जांच पड़ताल शुरू हुई। मोटरसायकल नम्बरों के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई। दबिश देकर आरोपियों को धर दबोचा गया। कड़ाई से पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जुर्म कबूल किया। इस दौरान छठवां आरोपी बच निकलने में कामयाब रहा है। फिलहाल फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है। इसके अलावा अन्य संदिग्धों का भी पता लगाया जा रहा है।

                      रतनपुर पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपियों के पास कुल 10 हजार नगद समेत तीन मोटरसायकल बरामद किया गया है।

         

TAGGED:
Share This Article
close