सोना चांदी चोरी का आरोपी पकड़ाया..दोनो जेल के हवाले..आरोपी तलवार लहराते पकड़ में आया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सरकंडा पुलिस ने चोरी की सामाग्री समेत दो आरोपियो को धर दबोचा है। आरोपी महेश साहू के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा  379, 411 का अपराध दर्ज कर न्यायालय के हवाले किया है। 
 
                    सरकन्डा पुलिस ने जबड़ापारा निवासी महेश साहू की 3 जनवरी को चोरी की शिकायत के बाद दो आरोपियों को धर दबोचा है। अपनी शिकायत में पीड़ित महेश साहू ने बताया कि अज्ञात आरोपियों ने घर घुसकर सोने चांदी की जेवर को पार किया है।
 
        पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुखबीरों को दौड़ाया। संदेह के आधार पर दो आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान जबड़ापारा गली नम्बर एक निवासी संदेही शुभम साहू उर्फ शिबू ने चोरी का जुर्म कबूल किया। इसके अलावा मेलापारा निवासी मोहम्मद अल्ताफ ने भी गुनाह कबूला। 
 
              आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 1 नग सोने की अंगूठी, 1 नग मंगलसूत्र का लॉकेट,  4 मोती दाना, 1 नग चांदी का मुकुट और 1300 नगदी को बरामद किया है। बरामद माल की कुल कीमत करीब 50000 रूपयों से अधिक है।
 
तलवार लहराते आरोपी पकड़ाया
 
 सतबहनिया मंदिर के पास एक युवक को पुलिस ने तलवार लहराते गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम मुकेश ऊर्फ मुक्कु वर्मा है। आरोपी सतबनिया मंदिर क्षेत्र का ही रहने वाला है। आरोपी तलवार लहराने के साथ आने जाने वालों के साथ गाली गलौच भी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी मुक्कु के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया है।
close