मेरा बिलासपुर

7 साल बाद पकड़ाया जानलेवा हमला का आरोपी…पोस्टर लगाने के विवाद पर चलाया था चाकू.. कारगिल चौक की घटना

सात साल बाद पकड़ाया..चाकूबाज..कारगिल चौक की घटना

बिलासपुर—सिविल लाइन पुलिस ने सात साल से फरार जानलेवा हमला के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने साल 2016 में एक मामूली बात पर पीड़ित पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद फरार था..। पुलिस टीम ने निजात अभियान चलाकर आरोपी को धर दबोचा है। गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के हवाले कर जेल दाखिल कराया है।
सिविल लाइन पुलिस ने सात पुराने चाकूबाजी और जानलेवा हमला के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 8 अक्टूबर 2016 में सिंधि कालोनी निवासी जीवन सिंह पर आरोपी दिनेश लालवानी ने चाकू से हमला कर दिया। हमला में जीवन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
पीड़ित ने बताया कि 4 अक्टूबर 2016 को कारगिल चौक पर दुर्गा पूजा का फ्लैेक्स लगा रहा था। इसी दौरान चन्दन सारथी ने पूछा की यहां फ्लैक्स क्यों लगा रहे हो। दोनो के बीच में बात हो रही थी।इसी दौरान न्दन सारथी का साथी दिलीप लालवानी ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल अवस्था में लोगों ने ईलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सिविल लाइन पुलिस के अनुसार तत्कालीन समय चन्दन सारथी को अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया। जबकि चाकू से हमला करने का आरोपी कस्तूरबा नगर निवासी फरार हो गया। निजात अभियान चलाकर सिविल लाइन पुलिस टीम ने आरोपी दिलीप लालवानी को 7 साल बाद धर दबोचा है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया। 


Back to top button
close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker