भारी मात्रा में गांजा पकड़ाया..पांच आरोपियों पर कार्रवाई..स्कूटी जब्त..एनडीपीएस का अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- सिरगिट्टी पुलिस ने गांजा परिवहन करते पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा समेत स्कूटी को भी जब्त किया है। पकडे गए पांचों आरोपियों के खिलाफ 20(B) ,29 एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास साढ़े किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है।
   
    सिरगिट्टी थाना प्रभारी फैजूल शाह होदा ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश और मुखबिर की जानकारी पर गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। मुखबीर ने बताया कि दो व्यक्ति स्कूटी से गांजा लेकर सिरगिट्टी की तरफ आ रहे हैं।
 
           सूचना के बाद थाना स्तर पर टीम गठन कर दुर्गा ऑयल मिल के करीब मेन रोड सिरगिट्टी के पास आरोपियों की घेराबन्दी की गयी। स्कूटी क्रमांक सीजी 10 AZ 7845 सवार विष्णु उर्फ विशाल देवांगन और लक्ष्मी नारायण कौशिक उर्फ गोलू को रोका गया। छानबीन के दौरान स्कूटी से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की मात्रा 4 किलो 635 किलोग्राम से अधिक है।
 
                   दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि गीतिका कौशिक निवासी आवास पारा परसदा थाना चकरभाठा की दुकान से गांजा बेचने के लिए खरीदे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने गीतिका कौशिक की दुकान पर धावा बोला। दुकान में गीतिका कौशिक, राहुल केसरवानी ,सूरज ध्रुव  को हिरासत में लिया गया। 
 
            तीनों आरोपियों ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को गांजा बेचना कबूल किया । पूछताछ के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20 (बी ) का अपराध दर्ज किया। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।                        
 
                         पुलिस के अनुसार गांजा तस्करों के खिलाफ थाना प्रभारी फैजूल शाह होदा की अगुवाई में कार्रवाई की गयी। इस दौरान सहायक उपनिरीक्षक शीतला प्रसाद त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक देव मून सिंह पुहुप, महिला प्रधान आरक्षक रीना प्रधान एवं आरक्षक मिथिलेश सोनी, बोधू कुमार, कमलेश शर्मा, अफाक खान एवं छोटेलाल पटेल की अहम भूमिका रही
 
पकड़े गए पांचो आरोपियों के नाम और पता
 
1) विष्णु उर्फ विशाल देवांगन पिता कन्हैया लाल देवांगन कीर्ति नगर सिरगिट्टी।                        2) लक्ष्मी नारायण कौशिक उर्फ गोलू पिता मनरखन लाल कौशिक यातायात नगर परसदा            3) गीतिका कौशिक पति अनिल कौशिक यातायात नगर परसदा।
4) राहुल केसरवानी पिता शीतल केसरवानी आवास पारा परसदा ।                     
5) सूरज ध्रुव पिता राम झूल आवासपारा परसदा।*  
 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close