फिल्मी स्टाइल में पकड़ाया साढ़े 12 लाख का गांजा..कार समेत आरोपी गिरफ्तार..दो फरार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- रतनपुर पुलिस टीम और साइबर सेल प्रभारी कलीम खान की टीम ने फिल्मी स्टाइल में गांजा तस्करी करते आरोपियों को धर दबोचा है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। कार भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार गांजा उड़ीसा तस्करी कर मध्यप्रदेश के लिए जा रहा था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                पुलिस को मुखबीर से खबर मिली कि उडीसा से भारी मात्रा में गांजा का खेप कार से मध्यप्रदेश की तरह ले जाया जा रहा है। कार का रंग नीला है। जल्द ही रतनपुर के रास्ते मध्यप्रदेश में दाखिल होगा। खबर मिलते ही पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने साइबार सेल प्रभारी कलीम खान को कार ट्रेस करने को कहा।

                            प्रशांत अग्रवाल के निर्देश के बाद कलीम खान की टीम जैसे ही मोपका के करीब पहुंचे। एक नीले रंग की कार तेज रफ्तार में मोपका मोड़ से गतौरी की तरफ जा रही है। कार का पीछा करते हुए कलीम खान ने मामले की जानकारी रतनपुर थाना प्रभारी हरविन्दर सिंह को दी।

                खबर के बाद रतनपुर थाना प्रभारी ने रानीगांव मदनपुर में सड़क को ट्रक खडा कर जाम कर दिया। इसके बाद रतनपुर पुलिस टीम बताए हुलिया के अनुसार नीले रंग की आर्टिका कार का इंतजार करने लगी। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही नीले रंग की अर्टिका कार पुलिस से बचने  रानीगांव की ओर मुड़ गयी। इसके बाद पुलिस ने पीछा कार कार को आगे पीछे से घेर लिया।

                              पुलिस से बचने कार सवार तीन लोग अलग अलग दिशा में भागने लगे। पुलिस को दो आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी मिली। मौके पर मौजूद आर्टिका कार गाड़ी नम्बर CG-04 MW 0828 को बरामद किया गया। छानबीन  के दौरान कार के अन्दर से सवा क्विन्टल गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार बरामद गांजा की कीमत करीब साढ़े 12 लाख रूपयों से अधिक है। कार का नम्बर भी फेक पाया गया।

TAGGED:
close