बंधवापारा में पकड़ाया बलात्कार,अपहरण का आरोपी..2 महीने तक किया शोषण..अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—–सिविल लाइन पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बलात्कार के फरार आरोपी  को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम माता चौरा निवासी अविनाश साहू है। आरोपी पर आईपीसी की धारा 363 ,366 ,376, धारा 04, 06 पास्को एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है
                                                                 
             सिविल लाइन थानेदार ने बताया कि पीड़िता की माँ थाना पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी की उम्र 16 साल है। कोई अज्ञात आरोपी नाबालिग बेटी को लेकर बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया है। पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का अपराध दर्ज किया। 
 
       पुलिस कप्तान पारुल माथुर के निर्देश पर मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग लड़की की पतासाजी शुरू हुई। संदेही आरोपी अविनाश साहू के मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल खंगाला गया। इस दौरान संदेही मोबाइल नम्बर बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास किया।
 
           मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी अविनाश साहू नाबालिक लड़की के साथ बंधवापारा सरकंडा में एक किराए के मकान में पकड़ा। कार्रवाई के दौरान नाबालिग बालिका को आरोपी अविनाश साहू के कब्जे से बरामद कर परिजनों के हवाले किया गया। 
 
                पूछताछ के दौरान आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाना कबूल किया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की  धारा 376 और पास्को एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को विधिवित गिरफ्तार किया गया।
 
            आरोपी की धर पकड़ में थाना प्रभारी निरीक्षक शनीप रात्रे, उप निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, सहा उपनिरीक्षक राकेश गुप्ता, महिला आरक्षक बबीता श्रीवास, आरक्षक निखिल जाधव, सौरभ तिवारी का विशेष योगदान रहा।
close