घेराबन्दी से पकड़ाया..हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी..काम्बिंग गश्त के दौरान निरतु गांव में छिपा पाया गया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- पुलिस ने मंगला  कालोनी में पत्नी, साली और सास पर जानलेवा हमला कर फरार आरोपी को पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ पीड़ित पत्नी, साली और सास ने सिविल लाइन थाने पर एफआईआर दर्ज करायी थी। मामले में पुलिस ने आरोपी नर्मदा पटेल के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 294, 452 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी फरार था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                सिविल लाइन पुलिस ने मंगला निवासी सीता पटेल की शिकायत पर आरोपी नर्मदा पटेल के खिलाफ 5 दिसम्बर को चाकू से जानलेवा हमला का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने अपराध भी दर्ज किया। सीता पटेल ने बताया कि आरोपी पति से वह पिछले एक साल से अलग थी। मंगला में ही उसका मायका है। मां सुमरित और बहन जमुना के साथ रहती है। इस दौरान उसने 25 गाय पाले हैं। इससे से घर का जीवन यापन होता है।

                 पांच दिसम्बर की शाम नर्मदा और उसका दोस्त घर आया। संतोष ने उसे पीछे से पकड़ लिया। नर्मदा ने चाकू काटने की सब्जी से उस पर जानलेवा हमला किया। बीच बचाव करने पहुंची छोटी बहन जमुना और मां सुमिरत को मारा पीटा । मारपीट के दौरान छोटी बहन के उपरी जबड़े में चोट पहुंची। जबकि मां का कंधा घायल हो गया।

                पुलिस के अनुसार रिपोर्ट दर्ज होेने के बाद आरोपी फरार चल रहा था। बीती रात कांम्बिंग गश्त के दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि आरोपी कोना थाना के गांव निरतु में छिपा है। पुलिस नेघेराबन्दी कर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।

close