बोर्ड एक्जाम के लिए CBSE का बड़ा फैसला, अब इस तरह भरनी होगी ओएमआर शीट

Shri Mi
1 Min Read

दिल्ली।सेंट्रल बोर्ड एंड सेकेंडरी एजुकेशन ने 16 नवंबर से प्रारंभ होने जा रहे फर्स्ट टाइम बोर्ड एग्जाम के लिए ओएमआर शीट के फॉर्मेट को अंतिम रूप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार फर्स्ट टर्म में सिर्फ ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। चार विकल्प होंगे। सही जवाब देने के लिए गोले को नीले या काले बॉल पेन से भरना होगा। पेंसिल से भरने पर सख्त मनाही है। अगर कोई परीक्षार्थी पेंसिल से गोले को भरता है तो उसे नकल की श्रेणी में माना जाएगा। सभी जवाब भरने के बाद छात्र को अपनी हैंडराइटिंग में बॉक्स में लिखना है।आई कंफर्म डेट ऑल पार्टिकुलर्स गिवेन अबोव आर करेक्ट और इसके आगे हस्ताक्षर करना होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

हर शीट में 60 सवाल के जवाब देने का स्थान होगा। हर प्रश्न संख्या के सामने चार गोले ए,बी,सी,डी होंगे। सही विकल्प को रंग दे। एक बॉक्स होगा इसमें सही जवाब का लेटर ए,बी,सी,डी लिखना है। लेटर अंतिम जवाब माना जाएगा। पर विकल्प का गोला रंगा होना चाहिए। एक गोले में प्रश्न संख्या लिखी होगी। सवाल का जवाब नहीं दिया तो प्रश्न संख्या वाले गोले को रंग दे

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close