7th Pay Commission: दिवाली से ठीक पहले कर्मचारियों की हुई चांदी, सरकार ने खोला खजाना

Shri Mi
4 Min Read

7th Pay Commission Latest Update: दिवाली से पहले ही केंद्र सरकार के साथ ही कई राज्य सरकारों ने भी अपने कर्मचारियों के लिए जमकर खजाना खोला और महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया। यदि केंद्रीय कर्मचारियों की बात करें तो यह बढ़ोतरी 1 जुलाई से प्रभावी हुई। केंद्र के बाद राज्य की सरकारों ने भी DA बढ़ाने का ऐलान किया। चलिए आपको बताते हैं कि किन राज्यों की सरकारों ने अपने कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी की। लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए। यहां क्लिक कीजिए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उत्तर प्रदेश में महंगाई भत्‍ते की बढ़ोतरी
उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार ने 18 अक्टूबर 2022 को कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए और महंगाई राहत को प्रभावी क‍िया है। दोनों ही भत्‍तों को सरकार ने 34% से बढ़ाकर 38% कर द‍िया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई से प्रभावी मानी गई है। इसके अलावा राज्‍य सरकार ने कर्मचार‍ियों के ल‍िए द‍िवाली बोनस का भी ऐलान क‍िया था।

पंजाब में डीए हाइक
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने इस द‍िवाली कर्मचार‍ियों को बड़ा तोहफा द‍िया है। 21 अक्टूबर को पंजाब सरकार ने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का फैसला किया है। सीएम भगवंत मान ने इसे राज्य के कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा बताया है। एक अन्य फैसले में मंत्रिमंडल ने इस साल 1 अक्टूबर से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 6 प्रतिशत अध‍िक डीए देने का फैसला किया है।

ब‍िहार में DA Hike
ब‍िहार सरकार ने राज्‍य के सरकारी कर्मचार‍ियों का डीए बढ़ाने का ऐलान कर द‍िया है। यहां पर लागू हुई बढ़ोतरी 1 जुलाई से प्रभावी होगी। कर्मचार‍ियों को सरकार ने 4 प्रत‍िशत डीए बढ़ाकर तोहफा द‍िया है। इसके अलावा जुलाई से लेकर अब तक का एर‍ियर भी कर्मचार‍ियों को द‍िया जाएगा।

झारखंड में इतना हुआ महंगाई भत्‍ता
झारखंड कैबिनेट ने 10 अक्टूबर को महंगाई भत्‍ते और महंगाई राहत को बढ़ाने का फैसला क‍िया है। यहां पर भी 1 जुलाई से 4 प्रतिशत डीए बढ़ाने के प्रस्‍ताव को मंजूरी दी गई है। इससे यहां करीब 2 लाख सरकारी कर्मचारियों और 1.35 लाख पेंशनभोगियों को फायदा हुआ है। मंत्रि परिषद ने कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ते को 1 जुलाई 2022 से मौजूदा 34 प्रतिशत की दर से बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

छत्तीसगढ़ DA Hike
14 अक्टूबर को सीएम भूपेश बघेल ने डीए को 5 फीसदी बढ़ाकर 33 फीसदी कर दिया। इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार के लगभग 3.80 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। बढ़ोतरी 1 अक्टूबर 2022 से प्रभावी होगी।

हरियाणा DA Hike
दिवाली से पहले हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार डीए 4 प्रतिशत बढ़ाकर 38 प्रतिशत कर दिया। हरियाणा सरकार के वित्त विभाग ने 18 अक्टूबर को एक विज्ञप्ति में कहा कि बढ़ा हुआ डीए अक्टूबर 2022 के वेतन के साथ कर्मचारियों को दिया जाएगा। जुलाई-सितंबर की अवधि के बकाया का भुगतान नवंबर में किया जाएगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close