केन्द्रीय विश्वविद्यालय प्लानिंग कमेटीःहरीश केडिया एक मात्र अशासकीय सदस्य.चक्रवाल होंगे अध्यक्ष

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— गुरूघासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय एकेदमिक प्लानिंग डेवलपमेन्ट एन्ड प्लानिंग बोर्ड में उद्योगपति हरीश केडिया को भी शामिल किया गया है। कमेटी में शासकीय सेवकों के बीच एक मात्र अशासकीय चेहरा छत्तीसगढ़ लघु एवं सहायक उद्योग संघ अध्यक्ष हरीश केड़िया का होगा। एकेडमिक प्लानिंग बोर्ड अध्यक्ष कुलपति आलोक कुमार चक्रवाल होंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          गुरूघासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय एकेडमिक प्लानिंग डेवलेपमेन्ट एण्ड प्लानिंग बोर्ड का गठन किया गया। कमेटी अध्यक्ष की जिम्मेदारी कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल के कंधे पर होगी। इसके अलावा कमेटी में बड़े अधिकारियों और प्राध्यपकों को स्थान दिया गया है। कमेटी में उद्योगपति हरीश के़ड़िया एक मात्र अशासकीय सेवक होंगे।

               हरीश केड़िया के अलावा कार्यपरिषद में प्रोफेसर एएस रणदिवे और और आर.के.चौबे को स्थान दिया गया है। वित्त कमेटी में प्रो.बीबी मिश्रा को सदस्य बनाया गया है। बिल्डिंग कमेटी में एल.के.जायसवाल, और एचएऩ चौबे को इन्टर्नल बिल्डिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है। एकेडमिक काउन्सिंल में प्रोफेसर एमके सिंह,प्रो.वीडी रंगारी,प्रो.पारिजात ठाकुर,डॉ.बीड़ी मिश्रा,डॉ.एस एस ठाकुर और अमितेश झा को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा यूजीसी समेतवैज्ञानिक और तकनिकी क्षेत्र के मनोनित सदस्यों को भी कमेटी में स्थान दिया गया है।

TAGGED:
close