CG- आज 115 कोरोना पॉज़िटिव मरीजो की पुष्टि,रायपुर से सर्वाधिक 50 केस,एक की मौत

Chief Editor

रायपुर।छत्तीसगढ़ में आज 115 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई।इस प्रकार प्रदेश में अब कुल 5731 पॉजिटिव मरीज है। वही टोटल एक्टिव मरीजों की संख्या 1588 है। 31 जुलाई को 170 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। वहीं आज एक की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक कुल 29 मौतें हुई हैं। 21 जुलाई को जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो रायपुर से 50, कोंडागांव से 23, बिलासपुर से आठ, गौरेला पेंड्रा मरवाही कोरिया और नारायणपुर से पांच-पांच, कांकेर से 4 दंतेवाड़ा और जांजगीर चांपा से 3-3,बीजापुर,दुर्ग और बलरामपुर से दो-दो, बस्तर ,सुकमा और सरगुजा से 1-1 मरीजों की पहचान हुई है।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये और रहे देश प्रदेश की खबरों से अपडेट

Join Our WhatsApp Group Join Now

आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 21 जुलाई को 72 वर्षीय एक महिला, रिंग रोड भाटा गांव रायपुर, निवासी जो कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 20 जुलाई को भर्ती हुई थी। उनकी देर रात हो गई। महिला उच्च रक्तचाप और डायबिटीज तथा पूर्व में टीबी से पीड़ित थी। जिसका नियमित उपचार नहीं कराया जा रहा था।उक्त महिला के कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई।

close