CG 07 से पंजीकृत नॉन कमर्शियल व्हीकल दुर्ग बायपास प्रोजेक्ट में 1 जून से टोल टैक्स मुक्त

Shri Mi
2 Min Read

दुर्ग।22 मई  को कलेक्टर सभाकक्ष में टोल प्लाजा की व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक ली गई। स्थानीय वाहनों से टोल टैक्स लेने व दुर्ग शहर से गुजरने वाले भारी माल वाहकों के विषय में चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। दुर्ग परिवहन कार्यालय (सी.जी. 07) से पंजीकृत नाॅन कर्मिशियल व्हीकल को दुर्ग बाॅय पास प्रोजेक्ट के टोल प्लाजा द्वारा एक जून 2020 से किसी भी प्रकार के टोल टैक्स वसूली से मुक्त रखने का निर्णय लिया गया।पूर्व की भाॅति भारी वाहनों का प्रवेश निषेध करने बाबत् हाइट गेज स्थल चयन हेतु डी.एस.पी. ट्रेफिक, ई.ई. (पी. डब्ल्यू डी.) जिला खाद्य अधिकारी, जिला खनिज अधिकारी एवं परियोजना प्रबंधक दुर्ग बाॅय पास की कमेटी ने स्थान का चिन्हांकन कर लिया है। यह अंजोरा पुलिस चैकी के सामने और ओद्योगिक क्षेत्र सड़क से ग्राम रसड़ा के मोड़ के पास किया गया है।सीजीवालडॉटकॉम न्यूज़ के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

प्रशासन के द्वारा चिन्हांकित स्थल पर दुर्ग बाॅय पास प्रोजेक्ट द्वारा 01 जून 2020 तक निर्धारित हाईट गेज स्थापित किया जाएगा।इस बैठक में धीरज बाकलीवाल, महापौर दुर्ग,  अंकित आनंद, कलेक्टर दुर्ग, अजय यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग,  गजेन्द्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी दुर्ग, गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक यातायात दुर्ग, संजय वर्मा, परियोजना प्रबंधक एन.एच.आई. दुर्ग, हेमंत कुमार, परियोजना प्रबंधक दुर्ग बाॅय पास, ऋषभ जैन, पार्षद, नगर निगम दुर्ग अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

TAGGED: , ,
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close