रायपुर।प्रदेश में आज शाम 6 बजे तक कुल 46 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है। जिसमें रायपुर 15, कोरबा 11, कोरिया 6, बिलासपुर 5, सरगुजा 4, जांजगीर-चांपा 3, और रायगढ़ से 2 मरीज मिले हैं। इन नये मरीजों के साथ प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा अब 3200 के पार हो गया है। प्रदेश में अब तक 3207 कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं कुल एक्टिव केस प्रदेश में 615 हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 52 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी है।
Join Our WhatsApp Group Join Now