पूर्व विधायक का निधन…. तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती

Shri Mi
1 Min Read

मनेंद्रगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक दीपक पटेल का निधन हो गया। उन्होंने चिरमिरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अंतिम सांस ली।बताया जाता है कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। दीपक पटेल बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, मनेन्द्रगढ़ के पूर्व विधायक दीपक कुमार पटेल के आकस्मिक देहावसान की दुखद सूचना मिलने पर शोक जताया हैं श्री साव ने कहा प्रभु श्रीराम उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close