CG Election:कांग्रेस को झटका,लोरमी से निर्दलीय मैदान में उतरे सागर सिंह

Shri Mi
2 Min Read

लोरमी(योगेश मौर्य)–मुंगेली जिले में लोरमी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की मुश्किल कम होने का नाम ही नही ले रही है,,टिकट चयन के दूसरे दिन ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का इस्तीफे के दौर खत्म ही नही हुआ तो वही दूसरी तरफ कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सागर सिंह ने निर्दलीय चुनाव मैदान पर उतरकर चुनावी समीकरण को चतुर्थीय रूप दे दिया है जिससे सभी पार्टियों का चुनावी समीकरण बिगड़ गया है.आज नामंकन दाखिल के अंतिम दिन सागर सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वही चुनावी लिहाज से सागर सिंह के चुनावी मैदान में आने से लोरमी विधानसभा का चुनाव दिलचस्प होता दिखाई दे रहा है।बड़ी संख्या में शक्ति प्रदर्शन करते हुए आज सागर सिंह ने चुनावी शंखनाद फूका है कलेक्ट्रेट के बाहर सागर सिंह के समर्थकों ने जिस तरह से शक्ति प्रदर्शन किया है उससे ऐसा लग रहा है कि लोरमी विधानसभा से सभी पार्टियों का चुनावी समीकरण बिगड़ रहा है।

नामंकन दाखिल करने के बाद मीडिया से रूबरू हुए सागर सिंह ने बताया कि उनकी बगावत कांग्रेस पार्टी से नही और न ही राहुल गांधी से है बल्कि उनकी बगावत है कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व से जिन्होंने 5 साल से उस वक्त कांग्रेस को लोरमी में जीवित किया जब लोरमी से कांग्रेस का अस्तित्व खत्म होता दिख रहा था।

उस वक्त सागर सिंह बतौर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बनते हुए कांग्रेस की साख बचाई थी पर प्रदेश के नेतृत्व ने आंख बंद करके जातिगत समीकरण देखते हुए टिकट देने की बात की है। वही सागर सिंह ने बताया कि उनको पूरा भरोसा है कि लोरमी की जनता के लिए उन्होंने 5 साल से जो कार्य किया है लोग इसका फल उन्हें जरूर देंगे जिससे वो आने वाले समय मे और भी बेहतर सेवा कर सके।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close