IAS अफसरो की नवीन पदस्थापना..क्षीरसागर गरियाबंद, चंदन कांकेर,नंदनवार सुकमा कलेक्टर

Chief Editor
1 Min Read

रायपुर।भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों को  इधर से उधर किया गया है। इस कड़ी में निलेश क्षीरसागर को गरियाबंद कलेक्टर बनाया गया है।चंदन अग्रवाल कांकेर और विनीत नंदनवार सुकमा के कलेक्टर होंगे।गरियाबंद कलेक्टर छतर सिंह डेहरे आज रिटायर हो गए। उनकी जगह संचालक कृषि निलेश क्षीरसागर को कलेक्टर बनाया गया है। कांकेर कलेक्टर केएल चौहान को वन विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।चंदन अग्रवाल को कांकेर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। जीएसटी कमिश्नर रानू साहू को पर्यटन मंडल के एमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मोहम्मद केसर हक को संचालक पंचायत विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अभिनव अग्रवाल को एमडी वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन की जिम्मेदारी दी गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close