छग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जशपुर जिलाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुवे संतोष टांडे

Chief Editor
3 Min Read

जशपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ, पंजीयन क्रमांक-122202066773 के प्रांतीय पंजीयन समिति सदस्य केदार जैन के निर्देशानुसार, पंजीयन समिति सदस्य अर्जुन रत्नाकर की अध्यक्षता में 10-10-2020 को जशपुर जिला पुनर्गठन हेतु वर्चुअल बैठक दो चरणों मे सम्पन्न हुआ.बालदेव ग्वाला, हेमन्त पैंकरा, रवि प्रकाश मिश्रा, वाशिम अली, ने जिलाध्यक्ष पद के लिए संतोष टांडे का नाम प्रस्तावित किया.समर्थन में-जिला के सभी पूर्व जिला पदाधिकारी अनिल यादव, कुन्दन गुप्ता, लक्ष्मण मिर्रे,शकील खान,संदीप भगत,भुनेश्वर सूर्यवंशी,बिलासो कुजूर सहित ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू, सीलन साय, सबेत यादव,सहित बैठक में उपस्थित सभी शिक्षक एकमत से समर्थन किये.

Join Our WhatsApp Group Join Now

जिला कार्यकारणी जशपुर का विस्तार ब्लॉक अध्यक्षो से प्रस्तावित नामो के आधार पर श्री अर्जुन रत्नाकर, संतोष टांडे एवं उपस्थित ब्लॉक अध्यक्षो ने निर्विरोध रूप से किया
संयोजक- सुरेन्द्र मिश्रा(दुलदुला), रवि प्रकाश मिश्रा(जशपुर), विजय शुक्ला(फरसाबहार)
महासचिव- अनिल यादव (कांसाबेल)
महामंत्री- बलराम भगत (कांसाबेल), गजराज महानंद (बगीचा)
उपाध्यक्ष- कुन्दन गुप्ता(पत्थलगांव),सुधीर बरला(बगीचा), कीर्ति सोरेन(दुलदुला), देवन्ती पैंकरा (फरसाबहार)
सचिव-शकील अहमद खान(कुनकुरी)
कोषाध्यक्ष-लक्ष्मण मिर्रे(पत्थलगांव)
प्रवक्ता- रूपेश पाणीग्राही (जशपुर), श्री ठाकुर दयाल सिंह (कांसाबेल)
संगठन मंत्री- प्रफुल्ल पण्डा (पत्थलगांव)
संयुक्त सचिव- संदीप भगत (बगीचा)
संगठन सचिव- खगेश्वर डहरिया (पत्थलगांव)
मिडीया प्रभारी- भुनेश्वर सूर्यवंशी (दुलदुला)

संघ के नवनिर्वाचित जशपुर जिलाध्यक्ष संतोष टांडे ने वर्चुअल बैठक को सम्बोधित करते हुवे कहा- त्रिवर्षीय मिशन में सहायक शिक्षको की वेतन विसंगति, क्रमोन्नति, पदोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति और प्रमुख रूप से पुरानी पेंशन बहाली जैसे समस्याओं के समाधान के लिए एक जुट होकर रणनीति बनाकर बड़ी लड़ाई लड़ने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध रहेंगें श्री टांडे ने नवगठित कार्यकारणी के पदाधिकारियों एवं नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष बालदेव ग्वाला (बगीचा), विनोद साहू (पत्थलगांव), हेमन्त पैंकरा (फरसाबहार), सीलन साय(कांसाबेल), सबेत यादव (दुलदुला), वाशिम अली (कुनकुरी) को बधाई देते हुवे नए कलेवर और नए तेवर से संगठन में कार्य करने का उर्जा भर दिया
वर्चुअल बैठक की सम्पूर्ण वीडियो व आडियो रिकार्डिंग श्री कुन्दन गुप्ता ने किया और बैठक कार्यवाही विवरण श्री लक्ष्मण मिर्रे ने पंजीबद्ध किया

अर्जुन रत्नाकर ने नवनियुक्त जिला व ब्लॉक पदाधिकारियो को संघ संविधान के अनुरूप कार्य करने की शपथ दिलाते हूवे बधाई एवं शुभकामनाये दी.वर्चुअलबैठक में अर्जुन रत्नाकर,संतोष टांडे, सुरेन्द्र मिश्रा, रवि प्रकाश मिश्रा, अनिल यादव,विजय शुक्ला, कुन्दन गुप्ता, शकील खान, लक्ष्मण मिर्रे, भुनेश्वर सूर्यवंशी, संदीप भगत,सुधीर बरला,गजराज महानंद, गायत्री सिंह,बेलसो कुजूर, बालदेव ग्वाला, विनोद साहू,हेमन्त पैंकरा सीलन साय, सबेत यादव, वशिम अली,खगेश्वर डहरिया,तुषार यादव, रामकुमार पैंकरा, अशोक, मनोज गुप्ता सहित भारी संख्या में उपस्थित हुवे

close