CG नक्सली हमला:रवीन्द्र चौबे ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों का हाल-चाल जाना,चिकित्सकों को दिए बेहतर ईलाज के निर्देश

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर- कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज देर शाम राजधानी के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल पहुंचकर नारायणपुर में नक्सली घटना में घायल जवानों का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कृषि मंत्री श्री चौबे ने जवानों से घटना की जानकारी लेकर उनकी बहादुरी की सराहना करते हुए उनका हौसला भी बढ़ाया। घायल जवानों को देखने के लिए पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा भी मंत्री श्री चौबे के साथ उपस्थित थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार श्री चौबे ने अस्पताल के चिकित्सकों से जवानों के उपचार के संबंध में चर्चा की और जवानों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

ज्ञातव्य है कि डीआरजी बल के जवान नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान के बाद जिला मुख्यालय नारायणपुर लौट रहे थे। इस दौरान कन्हारगांव-कड़ेनार रोड में एक आईईडी विस्फोट में पांच जवान शहीद हो गए। इस घटना में दो जवानों के गंभीर रूप से घायल तथा 12 अन्य जवानों को मामूली चोट आयी है। घायल जवानों को उपचार के लिए भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से शाम को रायपुर लाया गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close