आत्मानंद इंग्लिश स्कूल के बाद अब स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय,यहां खुलेंगे

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश के छात्रों के हित में बड़ा फैसला हुआ है।छत्तीसगढ़ में प्रारंभ किए जाएंगे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय।अब इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए अब भारत नहीं जाना पड़ेगा।राज्य में ही उपलब्ध होगी अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा।साथ ही प्रदेश में चरणबद्ध रूप से प्रारंभ होंगे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय।प्रथम चरण में आगामी शैक्षणिक सत्र जून 2023 से राज्य के प्रमुख नगरों में कम से कम 10 इंग्लिश मीडियम कॉलेज खुलेंगे।

आगामी तीन साल में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में प्रारंभ किए जाएंगे इंग्लिश मीडियम कॉलेज।वर्तमान में राज्य में इंग्लिश मीडियम के शासकीय महाविद्यालय नहीं होने के कारण राज्य के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए महानगरों के महाविद्यालय में प्रवेश लेना पड़ता है। महानगरों में प्रवेश लेने पर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर बड़ा आर्थिक बोझ पढ़ता है। जिसमें बड़ी राशि व्यय होती है।मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को 10 दिनों के भीतर कार्ययोजना प्रस्तुत करने के दिए निर्देश।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close