India News

CG News: रावण भाठा के दशहरा मैदान के विकास के लिए 50 लाख की राशि प्रदाय करने की घोषणा

CG News।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को विजयादशमी पर्व के अवसर पर श्री दूधाधारी मठ रावण भाठा के दशहरा मैदान के विकास के लिए 50 लाख रुपये की राशि प्रदाय करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है।

यह पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार विजयादशमी का पर्व विशेष है, पांच सौ वर्षों के बाद भगवान रामलला अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजमान हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कामना की है कि विजयादशमी का पावन पर्व सभी के जीवन में नकारात्मकता और कठिनाइयों का अंत करने के साथ सुख,समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

CGWALL NEWS

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close