अंतिम सावन सोमवार को महादेव को प्रसन्न करने के लिए भगतों ने कि शिवलिंग की पूजा

Shri Mi
3 Min Read

रामनुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी)श्रावण मास भगवान शिव का प्रिय मास है,इस माह में भक्त और भगवान के बीच की दूरी कम हो जाती है। सावन मास में ही भगवान महादेव माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न हुए थे और उनको अपनी पत्नी रूप में स्वीकार करने का वरदान दिया था। सावन का चौथा और अंतिम सोमवार 8 अगस्त के साथ भगवान शिव का प्रिय सावन मास धीरे-धीरे समाप्ति की ओर पहुंच रहा है। 14 जुलाई से शुरू हुआ सावन का महीना 12 अगस्त यानी रक्षा बंधन के दिन समापन हो जाएगा। भगवान विष्णु की प्रिय एकादशी का व्रत भी सोमवार के दिन
पढ़ने के साथ ही रवि नामक योग भी साथ में रहा.

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस योग में सोमवार का व्रत रखने से श्रद्धालुओं को एक साथ भगवान शिव और विष्णु के व्रत रखने का पुण्य फल मिला। शास्त्रों में बताया गया है कि सावन के सोमवार के दिन शिवलिंग की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। सावन मास में ही भगवान महादेव माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न हुए थे और उनको अपनी पत्नी रूप में स्वीकार करने का वरदान दिया था। साथ ही महादेव ने यह भी कहा कि जो सावन महीने में जो जन कल्याण के कार्य करेगा और गरीब व जरूरतमंद की मदद करेगा,उसकी सभी मनोकामनाएं मैं पूरी करूंगा।

शिव पुराण में बताया गया है कि सावन के सभी सोमवार का व्रत करने से महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती। आज नगर के प्राचीन शिव मंदिर मां महामाया मंदिर श्री राम मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने बड़े भक्ति भाव से पूजा अर्चना कर भगवान शिव एवं माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त कर हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए आरती उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया।

नैतिक विकास संघ ने निकाली कावर यात्रा

नगर के धार्मिक कार्यों में रूचि रखने वाले नैतिक विकास संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर के कन्हर नदी के तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर से गाजे बाजे के साथ झूमते नाचते गाते हुए कावर यात्रा निकालकर पूरे नगर भ्रमण करते हुए वार्ड नंबर 1 में स्थित बाबा नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया गया। इस दौरान पवन गुप्ता राहुल जीत सिंह सिद्धांत यादव राकेश साहू आकाश गुप्ता शिवम सोनी चंदन राज बाबूलाल शुभम गुप्ता लालू गुप्ता अभिषेक दुबे संकेत गुप्ता नीतीश जयसवाल पीयूष जायसवाल प्रिंस तिवारी अमितेश सिंह अमन सिंह धीरज सोनी सौरभ प्रिंस कश्यप नितीश ठाकुर मुकुल गुप्ता पिंटू सिंह योगेश गुप्ता शिवम गुप्ता ध्रुव केसरी अर्पित तिवारी अमन गुप्ता आनंद कुशवाहा आयुष सोनी आकाश यादव सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में इनकी अहम भूमिका रही।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close