CG -भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस जीत की ओर

Shri Mi
1 Min Read

Kanker।भानुप्रतापपुर में आठवें राउंड के बाद कांगे्रस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने करीब 12 हजार से अधिक वोटों की बढ़त बना ली है। भाजपा अब दूसरे स्थान पर आ गई है।
कोर्राम ने सातवें राउंड के बाद 12,649 और भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम ने 11,847 वोट पाकर तीसरा स्थान पर थे। कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी को 23,056 वोट हासिल हुए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

आठवें राउंड में बम्हानंद नेताम 2377, सावित्री मंडावी को 3604, घनश्याम जुर्री 176, डायमंड नेताम को 32, शिवलाल पुडो 58, अकबर कोराम को 1331 ,दिनेश कल्लो 190, नोटा 234 वोट हासिल किए। इसके बाद आठवें राउंड में भी सावित्री मंडावी की बढ़त बढक़र 12 हजार हो गई है। सावित्री मंडावी को 26,607, बम्हानंद नेताम 14224 पाकर दूसरे स्थान पर हैं। अकबर कोर्राम 13980 तीसरे स्थान पर चले गए। आठवें राउंड तक सावित्री मंडावी 12383 मतों से आगे हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close