BJP ने लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान,रामदेव कुमावत ने कहा-अग्निपथ में युवाओं को सेना में भर्ती का काम चल रहा,कांग्रेस दिग्भ्रमित कर रही

Shri Mi
6 Min Read

बिलासपुर। 25 जून 1975 आपातकाल के काला अध्याय में मीसा में बंद लोकतंत्र सेनानियों का बिलासपुर विधानसभा युवा मोर्चा द्वारा भाजपा कार्यालय करबला बिलासपुर में माला पहनाकर शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर की गई।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने 25 जून 1975 के आपातकाल पर बोलते हुए कहा कि संविधान के निर्माताओं की इच्छा थी कि भारत देश लोकतांत्रिक रहे पर 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं उनके पुत्र संजय गांधी और उनके ध्रुर्त मंडली ने लोकतंत्र के मुख पर कालिख पोत दी। 1971 में लोकसभा चुनाव और पाकिस्तान युद्ध में सफलता से इंदिरा गांधी का दिमाग सातवे आसमान पर चढा था, श्रीमती इंदिरा गांधी की तानाशाही, भ्रष्टाचार एवं तमाम अनिमितता के खिलाफ देश भर में भयंकर आक्रोश था। गुजरात में कांग्रेस की चिमन भाई पटेल की सरकार को भ्रष्टाचार के आरोप में जाना पड़ा एवं विपक्षी दलों का जनता मोर्चा विजयी हुआ।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

समुचे गुजरात की छात्र शक्ति सुलग रही थी बिहार में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की अगुवाई में सम्पूर्ण क्रांति का आंदोलन रफ्तार पकड़ रहा था और देखते ही देखते देशव्यापी हो गया। उन्होंने पटना में सम्पूर्ण क्रांति का नारा देते हुए छात्रों, किसानों, श्रमिक संगठनों से अहिसक तरीके से सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का आव्हान किया। एक माह बाद देश की सबसे बड़ी रेल्वे युनियन राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर चली गई, जिसे इंदिरा सरकार ने निमर्म तरीके से कूचला इससे सरकार के खिलाफ असंतोष बढा। श्री कुमावत ने कहा कि राजस्थान में दिन दहाड़े आतंकवादियों द्वारा टेलर मास्टर की गला रेतकर निर्मम हत्या की उसका भारतीय जनता पार्टी निंदा करती है तथा ऐसे कृत्य को अंजाम देने वाले गद्दरों को तत्काल फांसी पर लटका देना चाहिए। श्री कुमावत ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि अग्निपथ योजना के तहत् देश के युवाओं को सेना में भर्ती का काम चल रहा है।

उन्हें कांग्रेस दिग्भ्रमित कर रही है। कांग्रेस का यह कृत्य घोर निंदनीय है।इसी कड़ी में लोकतंत्र सेनानी प्रेमशंकर पाटनवार ने कहा कि आपातकाल के दौरान हम लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में जेलों में बंद रहे अन्य सेनानियों के साथ बहुत ज्यादा अत्याचार एवं शोषण किया गया। रातो रात राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा विपक्षी दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को जेलों में डाल दिया गया। अब लड़ाई थी हमारे सामने देश के लोकतंत्र की रक्षा करना। देश के दुसरी आजादी के लिए संघर्ष करते रहे अंत में लोकतंत्र विजयी हुआ। इसके पीछे देश के लाखों लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष रहा।

लोकतंत्र सेनानी गोवर्धन गुलहरे ने भी आपातकाल के दौरान जो घटनायें घटी उसकी जानकारी देते हुए वे भावूक हो गये। उन्होंने एक घटना का जिक्र किया कि मुंगेली के स्वयं सेवक फूलचंद जैन को भी गिरफ्तार किया गया था उन पर आरोप लगाया गया कि वे मुंगेली में रेल पटरी उखाड़ते पाये गये जबकि आज तक मुंगेली में रेल पटरी है ही नही। ऐसे न जाने कितने लोगों के साथ उन्हें प्रताड़ित कर जेलों में डाल दिया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों को कोर्ट में न लेजाकर जेल में डालने का काम किया। श्री गुलहरे ने कहा कि आपातकाल के दौरान जिन लोगों को जेल में डाला गया कई लोगों के परिवार बिखर गए।

इस मौके पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी स्वागत भाषण देते हुए जानकारी दी कि प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्य योजना अनुसार लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जा रहा है। श्री केशरवानी ने लोकतंत्र सेनानियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का यह अवसर हमारे लिए स्मरणीय है हमें खुशी हो रही है कि देश की दुसरी आजादी की लड़ाई में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले लोकतंत्र सेनानियों का युवा मोर्चा को सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, युवा मोर्चा जिला प्रभारी दीपक सिंह द्वारा लोकतंत्र सेनानी दत्ता त्रिपुरवार, प्रेमशंकर पाटनवार, अर्जुन तिर्थानी, सुनील पुराणिक, गोवर्धन गुलहरे, नेतराम विश्वकर्मा, अनिल शुक्ला, हरिशंकर दुबे, प्रमोद शुक्ला, सुरेन्द्र मोहन ढोढी, सत्यनारायण गुप्ता, फूलचंद शर्मा, श्यामसुंदर सचदेव, भरतलाल वैष्णव, शत्रुघन वर्मा, परसराम जैसवानी, स्व.राजा मुदलियार के पुत्र नीरज मुदलियार, स्व.शिवनारायण गोले के पुत्र डॉ.एस.एन गोले, स्व.मोतीलाल पमनानी के पुत्र विकास पमनानी का माला पहनाकर शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र यादव एवं आभार विवेक ताम्रकार ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, दीपक सिंह, चंदू मिश्रा, निम्मा जीवनानी, जुगल अग्रवाल, संदीप दास, डीके साहू, अमित चतुर्वेदी, प्रकाश यादव, अमित तिवारी, रंगा नादम, पंकज तिवारी, दुर्गेश पाण्डेय, विकास मिश्रा, इंशु गुप्ता, राहुल सराफ, केतन सिंह, अभिषेक चौबे, नितीन पटेल, सिद्धार्थ शुक्ला, मनीष पाठक, बुद्धेश्वर शर्मा, आशीष तिवारी, महर्षि बाजपेयी, मोनू रजक, नितीन छाबड़ा, मुकेश राव, वैभव गुप्ता, अंकित गुप्ता, देवेश खत्री, यश गौरहा, अविनाश आहूजा, आशीष मिश्रा, साहिल कश्यप, अंचल दुबे, राहुल सिंह, महेन्द्र जायसवाल, अशोक साहू, मोनू जायसवाल, अभिषेक राज, अनुज वोहरा, देवाशीष दत्ता, बिन्नी विधानी, अभिषेक तिवारी, साहिल भाभा सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close