झांसा दिया…दुष्कर्म किया..शादी से किया इंकार..पकड़ाया आरोपी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर….तारबाहर पुलिस ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। तार बाहर थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायालय के हवाले कर दिया गया है।
 
         तारबाहर थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि लड़कियों को शादी का झांसा देकर दहेज शोषण के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। मामले में पीड़िता ने थाना पहुंचकर अपराध कायम कराया था। पीड़िता के अनुसार आरोपी फणींद्र साहू ने शादी का झांसा दिया। इसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाया। बाद में आरोपी फणींद्र ने शादी से इनकार कर दिया।
 
मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचना में लिया गया। बलौदा बाजार स्थित धोबीनी गांव निवासी फणींद्र साहू पिता चंद्र राम साहू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बलात्कार का आरोप कबूल किया। फणींद्र साहू के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 का अपराध कायम कर न्यायालय में पेश किया गया।
close