पूर्व CS की डॉक्टर बेटी से ठगी,गिरफ्तार

Shri Mi
3 Min Read

रायपुर।आर्मी अधिकारी बनकर पूर्व CS की डॉक्टर बेटी के साथ ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आर्मी जवानों के चेकअप की फीस भेजने के नाम पर फोन पर डाउनलोड करवा के ठगी को अंजाम दिया था। आरोपी देशभर में आर्मी का अधिकारी बनकर ठगी को अंजाम देता था। दरअसल, तेलीबांधा थाना क्षेत्र के मौलश्री विहार की रहने वाली चर्म रोग डॉक्टर अदिति सिंह ने तेलीबांधा थाना में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज करवाई थी। डॉक्टर के अनुसार 11 जून 22 को ऊनके मोबाइल फोन पर एक अंजान नम्बर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को सीआईएसएफ जवान परिमल कुमार के रूप में बताया और चर्म रोग के इलाज हेतु क्लीनिक के टाइमिंग के बारे में पूछाताछ की। डॉक्टर अदिति ने शाम 4 बजे की टाइम दीं। इसके बाद आरोपी परिमल कुमार ने कहा कि यदि मेरे सुपीरियर का फोन आये इलाज के संबंध में तो बात कर लीजियेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसके बाद दूसरे नम्बर से सन्तोष ठाकुर नामक व्यक्ति का फोन डॉक्टर अदिति सिंह को आया और अपने 15 जवानों को इलाज के लिये भेजने की बात कही। फीस एडवांस पेमेंट कर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की बात भी कही। कॉल करने वाले सन्तोष ठाकुर ने डॉक्टर को फोन पे व पेटीएम पर जैसा जैसा इंस्ट्रक्शन दिया वैसा डॉक्टर ने किया। इसके बाद भी पेमेंट फेल होने पर उक्त व्यक्ति ने फोन पे डाऊनलोड करने को कहा और दोबारा इंस्ट्रक्शन देने लगा। डाक्टर अदिति द्वारा वैसा करने पर उनके खाते से 2 लाख 94 हजार 4 सौ सत्तर रुपये कट गए। डॉक्टर को जब ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत तेलीबांधा थाने में दर्ज करवाई।

एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने इस शिकायत के बाद ASP तारकेश्वर पटेल के नेतृत्व में टीआई सोनल ग्वाला को जाँच कर गिरफ्तारी के आदेश दिए। पुलिस ने उक्त नम्बरों व खाते में रकम ट्रांसफर की गई, उसकी डिटेल को खंगाला। पुलिस को नंबर का लोकेशन मिलने पर एक विशेष टीम बनाकार हरियाणा के नूह पहुँची। आरोपी ने फर्जी नम्बर लेकर रखा था और फर्जी पते से बैंक अकाउंट खुलवाया था। इसका इस्तेमाल वह सिर्फ ठगी के लिए करता था। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी तालिम हुसैन उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सिंगलेहेड़ी थाना पुन्हाना जिला नूह हरियाणा को हिरासत में लिया। आरोपी ने पूछताछ में ठगी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह महिला चिकित्सक के अलावा आर्मी अधिकारी बनकर अलग अलग तरीकों से देश भर में कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है। आरोपी से पुलिस ने ठगी मे प्रयुक्त आधार कार्ड,पेन कार्ड, सिम कार्ड को जब्त कर लिया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close