विकासखंड बिल्हा से दीपिका श्रीवास्तव व सुनीता देवांगन हरियाणा कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान से हुई सम्मानित

Shri Mi
1 Min Read

बिलासपुर।शासकीय प्राथमिक शाला हरदी में पदस्थ दीपिका श्रीवास्तव एवं सुनीता देवांगन को राष्ट्रीय स्तर की संस्था बाल रक्षक प्रतिष्ठान द्वारा नवाचारी अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। बाल रक्षक प्रतिष्ठान के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय नवाचार शैक्षिक संगोष्ठी 2022 हरियाणा के कुरुक्षेत्र के जयराम विद्यापीठ में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से 7 प्रतिभागियों को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस अवार्ड में हरियाणा के जिला शिक्षा अधिकारी व करनाल के शिक्षा अधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही 17 राज्यों से आए शिक्षकों के द्वारा अपने नवाचार तथा अपनी संस्कृति का परिचय दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।बाल रक्षक प्रतिष्ठान दिव्यांग एवं शाला त्यागी बच्चों के लिए कार्य करती है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close