भाईदूज को भी दीपावली अवकाश घोषित करने की माँग

Shri Mi
1 Min Read

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, डॉक्टर कोमल वैष्णव, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारीक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा समस्त शासकीय, गैर शासकीय, अनुदान प्राप्त विद्यालय एवं महाविद्यालयों में दीपावली अवकाश 21.10. 2022 से 26.10. 2022 तक कुल 6 दिवस अवकाश घोषित किया गया है। ज्ञात हो कि गोवर्धन पूजा के पश्चात दूसरे दिन 27 अक्टूबर 2022 को भाई दूज का त्यौहार है, जिसे पूरे भारत वर्ष के सभी राज्यों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी भाई दूज का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

संघ पदाधिकारियों ने स्कूल शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग एवं संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से मांग किया है कि 27.10.2022 “भाई दूज” को भी दीपावली अवकाश घोषित किया जाए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close