VIDEO:कलेक्टर-SP को EX CM ने चेताया,कही यह बात

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कल भिलाई में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कलेक्टर-एसपी को कड़े शब्दों में चेताया। रमन ने कहा, कलेक्टर-एसपी कान खोलकर सुन लें, तीन साल हो गया है। अब दो साल बचा है। मेरा कार्यकर्ता तुम्हारा नाम लिखकर रखा है। जो-जो मेरे कार्यकर्ताओं को आतंकित करेगा, जो-जो मेरे कार्यकर्ताओं को परेशान करेगा, उन अधिकारियों की सूची बनेगी। यह सूची भाजपा कार्यकर्ता बनाएगा। इसलिए सुन लो ज्यादा तलवे चाटना बंद करो। उनका समय आ गया है। इस प्रकार की राजनीति और रणनीति करोगे, तो तुम्हारा भी इंसाफ समय के साथ होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सरकार के अधिकारिक प्रवक्ता और वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे ने इस पर पलटवाल किया है। उन्होंने कहा है कि रमन सिंह की ये इस तरह की भाषा पतन की पराकाष्ठा है। 15 साल सीएम रहे रमन को जनता ने बुरी तरह नकार दिया। नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी बुरी तरह हार रही है। इसकी खीज वे अधिकारियों पर निकाल रहे हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close