बीजापुर-जैगुर कैम्प पर नक्सलियों ने की फायरिंग,दो जवान रायपुर एयरलिफ्ट

Shri Mi
3 Min Read

बीजापुर।छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के जैगुर कैम्प में नक्सलियों ने रात के अंधेरे में एकाएक हमला करते हुए फायरिंग शुरू कर UBGL दागे। नक्सलियों के हमले के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गयी। आनन-फानन में जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की गयी। नक्सलियों के इस हमले में 4 जवान बुरी तरह से घायल हुए है, जिनमे गंभीर रूप से घायल 2 जवानों को तड़के एयर लिफ्ट कर रायपुर रिफर किया गया है, वही 2 अन्य घायल जवानों को बीजापुर अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पूरा घटनाक्रम नक्सल प्रभावित बीजापुर जिला के कुटरू थाना क्षेत्र का है। सुरक्षा बल कैम्प में जवान आराम कर रहे थे, इसी दौरान अचानक नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के इस कैम्प में हमला बोलते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग खोल दी। बताया जा रहा है कि जवान कुछ समझ पाते इस दौरान नक्सलियों ने कैम्प में जवानों पर UBGL भी दागे गये। UBGL के ब्लास्ट की चपेट में आकर हेड कांस्टेबल जितेंद्र मंडावी और सुकेश्वर ध्रुव को गंभीर चोट आई है।

इस हमले में बुरी तरह से घायल सुकेश्वर ध्रुव का दाहिना पैर टूटने के साथ ही दाहिनी हाथ बुरी तरह से जख्मीं हुआ है, और हाथ की एक अंगुली कट गयी है। वही जितेंद्र मंडावी को भी पैर में गंभीर चोट है, जिन्हे सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर बेहतर उपचार के लिए एयर लिफ्ट कर रायपुर रिफर किया गया है। वही इस हमले में घायल हेड कांस्टेबल अजीत और कांस्टेबल ओमप्रकाश दीवान भी घायल हुए है। जिन्हे बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। घायल जवान अजीत वटटी ने NW न्यूज से चर्चा कर उन्होने बताया कि रात करीब 10 बजें के लगभग नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

नक्सलियों की फायरिंग खोलते ही जवान मोर्चा संभालते तब तक नक्सलियों ने करीब 10 UBGL कैम्प पर दाग दिये। इस हमले में विस्फोट की चपेट में आकर उनके साथ ही तीन अन्य जवान घायल हो गये। घायल अजीत ने बताया कि 2 घंटे तक चले इस मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई कर मुहतोड़ जवाब दिया गया, जिसके बाद नक्सली जंगल में भाग गये। वही घायलों में तीन जवान जिला बल और एक जवान कांस्टेबल ओमप्रकाश दीवान CAF का जवान है, जो कि इस हमले में घायल हुए है। सभी का अस्पताल में बेहतर उपचार किया जा रहा है, डॉक्टरों ने सभी चारों घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर बता रहे है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close