धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार,एक सोल्ड दुपहिया भी जप्त

Shri Mi
2 Min Read

पत्थलगांव।श्रीराम फाइनेंस कंपनी ने 17 मार्च को थाना पत्थलगांव में दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के पत्थलगांव शाखा मे नियुक्त कर्मचारी तत्कालीन एरिया मैनेजर, एवं मैनेजर, तथा वहां कार्यरत कर्मचारी संजय एक्का के खिलाफ अपने पदों का दुरुपयोग करते हुए वर्ष सन 2016,2017, एवं 2018 में फर्जी तरीके से कंपनी के अधिकृत संपत्तियों में शामिल करीब 31 से अधिक दुपहिया वाहनों जिनकी कुल कीमत लगभग 15,00,000 रुपए की आंकी गई थी। उक्त संपत्तियों को अवैध रूप से गबन कर कंपनी के साथ धोखाधड़ी किए हैं। प्रार्थी कंपनी की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में धारा 406, 408, भा द वि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रकरण पंजीबद्ध करने के पश्चात पत्थलगांव पुलिस विवेचना कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु तलाश कर रही थी। इसी दौरान गत दिनों साइबर सेल की मदद से एक फरार आरोपी संजय इक्का के अपने रिश्तेदार के यहां होने की पुख्ता सूचना प्राप्त होने पर 13 मार्च को छापामार कार्रवाई कर तत्काल उसको गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक नयी सोल्ड मैस्ट्रो स्कूटी कीमत करीब 30000/ भी जब्त की गई,इसके पश्चात उसे पत्थलगांव थाना लाया गया, तथा मय सबूतों न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। प्रकरण में अन्य फरार अपराधियों की तलाश की जा रही है।

इस कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक एन.एल.राठिया, स.उ.नि. विपिन किशोर केरकेट्टा, आर. 539 सुरेन्द्र निराला, आर. 452 अभिल राम, आर. 600 मोरिस किस्पोट्टा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close