CG News-14 लाख की धोखाधड़ी,जमीन दलालों ने मिलकर दिया अंजाम,तीन गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर,,,,,फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपीयों को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चार आरोपियों ने मिलकर फर्जी दस्तावे के सहारे पीड़ित को 14 लाख की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। 
 
           कोटा पुलिस के अनुसार 17 नवंबर को पीड़ित अजय सिंह ने 4 लोगो के खिलाफ ठगी का रिपोर्ट दर्ज कराया। शिकायत में अजय सिंह ने बताया कि वह  रेलवे स्टेशन स्थित गुलमोहर पार्क कालोनी  के पास रहता है। 
 
      अजय ने बताया कि राजेश सिंह ठाकुर, नरेंद्र कुमार मोटवानी, कौशल सिंह और मनीष तिवारी ने मिलकर होम लोन का फर्जी दस्तावेज तैयार किया। चारो ने 14 लाख रुपए की ठगी किया। अजय सिंह की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज किया गया। 
 
 
    जांच पड़ताल के बाद सबूतों के आधार पर आरोपी राजेश सिंह ठाकुर पिता स्वर्गीय छोटेलाल ठाकुर निवासी सरजू बगीचा मसानगंज,नरेंद्र कुमार मोटवानी पिता स्वर्गीय डी.आर.मोटवानी निवासी संतोषी मंदिर के पास तोरवा और कौशल सिंह पिता राधाकांत सिंह निवासी शुभम विहार लाफ़ागढ़ गैस गोदाम के पास को गिरफ्तार किया गया। तीनो आरोपियों के खिलाफ विधिवत‌् कार्यवाही कर  न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
close