
रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी)जिलेभर में गणेश चतुर्थी पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। शहर में जगह-जगह पांडालों में भगवान गणपति की अलग-अलग मुद्राओं में स्थापना की गई हैं। सुबह से ही श्रद्धालु तैयारियों में जुटे रहे। बुधवार को शुभ मूहूर्त में विभिन्न जगहों पर सजे पांडालों सहित घरों पर गणपति स्थापना की गई। पर्यावरण प्रेमी व जागरूक लाेगों ने मिट्टी से बनी प्रतिमाओं की विधि-विधान से स्थापित कराने के बाद भगवान गणेश जी को लड्डुओं का भोग लगाया। शहर में विभिन्न जगहों पर झांकियों में भगवान गणपति अलग-अलग मुद्राओं में विराजमान किए गए। बुधवार से शुरू हुए गणेशोत्सव की धूम अनंत चतुर्दशी तक रहेगी।