CG-हड़ताली कर्मचारियों पर सख़्ती के मूड में सरकार,सभी कलेक्टरों को निर्देश

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।कर्मचारियों के हड़ताल के संबंध में बड़ी UPDATE है। कल से होने जा रही हड़ताल पर सरकार हड़ताली गुट पर कार्यवाही कर सकती है।ऐसी जानकारी आ रही है कि सरकार हड़ताली कर्मचारियों पर सख़्ती के मूड में है। कई गुटों ने हड़ताल से किनारा कर लिया है। दूसरी ओर, सरकार ने सभी कलेक्टरों को वैकल्पिक व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। संविदा और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मार्फ़त व्यवस्था सुचारु रूप से चलाने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ और बारिश की स्थिति में प्रशासन को मुस्तैद रहने कहा गया है। एस्मा लगाए जाने का विकल्प भी सरकार के पास उपलब्ध है। बता दें कि सरकार ने 6 प्रतिशत डीए बढ़ाया है। राज्य सरकार ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि वो संविदा और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मार्फ़त व्यवस्था सुचारु रूप से काम चलायें। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश में उन कर्मचारियों की सूची मंगायी थी, जो हड़ताल में जा रहे थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वहीं शनिवार को डीपीआई ने भी सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों को पत्र जारी कर शिक्षकों की लिस्ट मांगी है। सरकार ने सख्ती की पूरी तैयारी कर ली है। सूत्क बताते हैं कि अगर कल से आंदोलन शुरू हुआ तो देर शाम तक राज्य सरकार प्रदेश में एस्मा लगाने का आदेश जारी कर सकती है। सरकार की तरफ से सपष्ट संकेत हैं कि जब खुद शासन स्तर पर कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जा रहा है तो फिर आंदोलन के जरिये सरकारी कामकाज और स्कूलों में व्यावधान का क्या औचित्य । लिहाजा अब सरकार पूरी तरह से सख्ती के मूड में आ गयी है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close