खत्म होंगे स्वास्थ्य कर्मियों के अटेचमेंट: कलेक्टर डॉ भूरे ने दिए निर्देश

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर/ कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे आज धरसीवां के सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भी पहुंचे। उन्होंने इलाज करवाने आए मरीजों और उनके परीजनों से स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने डॉक्टरों तथा स्वास्थ्य कर्मियों के व्यवहार और बातचीत के तरीके के बारे में भी मरीजों से पुछा। लोगों ने अस्पताल में स्टाफ की कमी और स्वास्थ्य सुविधाए बढ़ाने की जरूरत बताई। डॉ भूरे ने पूरे स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मौजुद सी.एम.एच.ओ डॉ मीरा बघेल और बी.एम.ओ डॉ निवेदिता लकड़ा ने भी कलेक्टर को स्वास्थ्य केन्द्र में स्टाफ की कमी से अवगत कराया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

धरसीवां सी.एस.सी के नर्सिंग स्टाफ का अन्य अस्पताल में अटेचमेंट होने की जानकारी भी इस दौरान कलेक्टर को मिली। साथ ही अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ नियुक्त होने के बाद भी गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी नही होने की भी जानकारी कलेक्टर को दी गई। डॉ भूरे ने तत्काल सभी स्वास्थ्य कर्मियों के अटेचमेंट खत्म कर उन्हें अपने मूल पदस्थापना स्थल पर वापस भेजने के आदेश करने के निर्देश सी.एम.एच.ओ डॉ मीरा बघेल को दिए। कलेक्टर ने तत्कालिक व्यवस्था के तहत अस्पताल में जीवन दीप समिति के माध्यम से स्टाफ नर्स की सेवाए लेने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर मरीजों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close