CG News-शपथ पत्र बनाने के लिए अधिक राशि वसूलने की शिकायत पर स्टाम्प वेंडरों की हुई जांच

Shri Mi
1 Min Read

CG News/कोण्डागांव- कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा शपथ पत्र बनाने के लिए अधिक शुल्क वसूलने की शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम कोण्डागांव को जांच हेतु दिये गये निर्देशानुसार एसडीएम कोण्डागांव श्री चित्रकान्त ठाकुर, जिला कोषालय अधिकारी संजय सोनवानी और तहसीलदार कोण्डागांव विजय मिश्रा द्वारा स्थानीय स्टाम्प वेंडरों के स्टाम्प विक्रय का निरीक्षण कर जांच की गयी तथा उन्हें निर्धारित शुल्क से ज्यादा राशि नहीं लेने के निर्देश दिये गये।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

वहीं निर्देशों का पालन नही करने सहित निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क वसूलने की स्थिति में कार्यवाही किये जाने हेतु आगाह किया गया। ज्ञातव्य है कि वर्तमान में शासकीय कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन योजना तथा नवीन पेंशन योजना के विकल्प भरे जाने हेतु शपथ पत्र बनाया जा रहा है। इस दौरान शपथ पत्र बनाने के लिए अधिक राशि वसूलने की शिकायत पाये जाने पर उक्त जांच संबंधी कार्यवाही की गई।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close